संभल, मई 21 -- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में शहर में बुधवार को दवा कारोबारियों द्वारा घोषित हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। हालांकि शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर खुले रहे और दवाओं की बिक्री सामान्य रूप से हुई। कई दवा कारोबारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट की नीति का खुलकर विरोध भी किया। मेडिकल संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाओं की बिक्री में तय मानकों का सही ढंग से पालन नहीं होता। कई बार बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ जाता है। कारोबारियों ने यह भी चिंता जताई कि ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर छोटे मेडिकल स्टोरों के कारोबार को प्रभावित कर रही हैं। हालांकि हड़ताल को लेकर व्यापारियों में एकजुटता पूरी तरह नजर नहीं आई। कई मेडिकल संचालकों ने कहा कि वे ऑनलाइन बिक्री क...