संभल, मई 6 -- क्षेंत्र के गांव शाहजहांनाबाद में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड आए दिन बुजुर्गों और मासूम बच्चों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को बंदरों ने अधिवक्ता की मां समेत तीन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिवक्ता की मां की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया है। क्षेत्र के गांव शाहजहांनाबाद निवासी अधिवक्ता रमन दीक्षित की 58 वर्षीय माता सुमन लता दीक्षित पत्नी योगेंद्र कुमार दीक्षित अपने घर के सामने स्थित खाली प्लॉट में किसी काम से गई थीं। इसी बीच बंदरों के एक झुंड ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। सुमन लता कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही बंदरों ने उन्हें कई जगह बुरी तरह काटकर लहुलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों ने बमुश्किल बंदरों को भगाकर उन्हें बचाया। आनन-फानन मे...