संभल, मई 27 -- UP News: यूपी के संभल में एक बार फिर बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हयातनगर क्षेत्र में 40 साल पुराने अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया। प्रशासन ने स्कंद पुराण में वर्णित प्राचीन वाग्भारती तीर्थ स्थल, श्मशान, कब्रिस्तान और चकरोड की करीब डेढ़ बीघा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। हयातनगर के कमलपुर सराय गांव में हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके के अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अभियान चलाया। जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण और कब्जे हटाए गए। राजस्व विभाग के अनुसार कब्जा की गई भूमि में नाली, तालाब, कब्रिस्तान और चकरोड की सरकारी जमीन शामिल थी। प्रशासन के मुताबिक कोटला, सरायतरीन निवासी बेबी तबस्सुम फात्मा के परिवार ने विभिन्न गाटा सं...