संभल, मई 23 -- जिले की पुलिस व्यवस्था में पहली बार ऐसा बदलाव देखने को मिला है। इसने न सिर्फ महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी बल्कि तकनीक आधारित पुलिसिंग की दिशा में भी एक अहम कदम होगा। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने जिले में एक साथ पांच महिला दरोगा और पांच हेड कांस्टेबलों को चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह है कि चयनित हेड कांस्टेबल साइबर क्राइम की अच्छी जानकारी रखते हैं और परीक्षा व इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। पुलिस विभाग में इस फैसले को बड़े प्रशासनिक बदलाव और प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से आम जनता खासकर महिला फरियादियों का भरोसा भी मजबूत होगा। यह भी पढ़ें- यूपी के एक जिले में पुलिस वालों की शामत, सात महीने में 400 पर ऐक्शन, 105 सस्पेंड, 110...