संभल, मार्च 22 -- जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। हालात यह हैं कि बीते एक वर्ष में हुए पांच भीषण हादसों में 26 लोगों की जान जा चुकी है। जिससे आमजन में चिंता और भय का माहौल है। जिला प्रशासन लगातार हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान चला रहा है, लेकिन लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है। यदि समय रहते सख्ती और जागरूकता को गंभीरता से नहीं लिया गया। तो यह आंकड़ा और भी भयावह हो सकता है। बीते एक वर्ष में जनपद में पांच भीषण सड़क हादसे हुए हैं। इन पांचों हादसों में चार से अधिक लोगों की एक साथ मौत हुई है। बता दें 22 मार्च 2026 को उधरपुर-अजमत नगर मझौला मार्ग पर कार और टेंपो की भीषण टक...