संभल में दंपति को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर आठ लाख की लूट
संभल, अप्रैल 4 -- असमोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई दुस्साहसिक लूट की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव नरैठा मोहम्मदपुर में चार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और करीब आठ लाख रुपये की नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित मतीन हैदर पुत्र अल्लादिया, जो पेशे से चिनाई मिस्त्री हैं। मतीन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे चार बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए। उस समय मतीन अपनी पत्नी शमसीदा के साथ बरामदे में सो रहे थे, जबकि बेटी मुस्कान और बहू गुलफशा कमरे में थीं। आहट होते ही बदमाशों ने मतीन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.