संभल, फरवरी 7 -- बर्फीली हवाओं के बावजूद जिले में दूसरे दिन भी मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 182 तक पहुंच गया। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। सुबह 7 बजे सूरज निकलने के साथ मौसम साफ रहा, हालांकि 15 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं का असर दोपहिया वाहन चालकों पर स्पष्ट दिखा। दोपहर 12 बजे तक हल्के बादल छाए रहने के बाद मौसम और साफ होने की उम्मीद है। सुबह-शाम की ठंड के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम देखी गई। बीते दिनों हुई बारिश और घने कोहरे से गेहूं, आलू, सरसों और मौसमी सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान चिंतित हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग अभी भी अलाव का सहारा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.