संभल में जाम से मिलेगी राहत, तीन रेलवे फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज
संभल, मई 27 -- रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले लंबे जाम से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। तीन व्यस्त रेलवे फाटकों पर अब ओवरब्रिज निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। ब्रिज कारपोरेशन ने लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद रोजाना घंटों जाम में फंसने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जिले के कई प्रमुख मार्ग रेलवे लाइन से होकर गुजरते हैं। ट्रेन आने से पहले रेलवे कर्मचारी सुरक्षा के तहत बूम बैरियर बंद कर देते हैं। इसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की लगातार आवाजाही के कारण फाटक लंबे समय तक बंद रहता है। जिससे जाम विकराल रूप ले लेता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और व्यापारियों को उठान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.