संभल, मई 11 -- UP News: संभल विकास खंड की ग्राम पंचायत जालब सराय स्थित पीएम श्री विद्यालय में छात्राओं को हिजाब पहनाकर मजहबी प्रार्थना कराने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की जांच में तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया, जबकि दो शिक्षकों के खिलाफ नखासा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव जालब सराय स्थित पीएम श्री विद्यालय की छात्राओं के हिजाब पहनकर मजहबी प्रार्थना करने के फोटो और वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। मामला सामने आने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने आठ मई को विद्यालय की जांच कराई। जांच...