संभल, जून 21 -- जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए शासन के निर्देशों के तहत शुक्रवार को व्यापक जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों और व्यावसायिक क्षेत्रों में निरीक्षण कर बाल श्रम के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा सेवायोजकों को भविष्य में बच्चों से काम न कराने की हिदायत दी गई। अभियान का संचालन श्रम विभाग की ओर से किया गया। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौ. आजम ने शंकर कॉलेज चौराहा, चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय और मोहल्ला खेड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल श्रम करते पाए जाने पर संबंधित सेवायोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई और उन्हें भविष्य में बाल श्रम न कराने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- संभल में चला बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दुकानों व प्रतिष्ठ...