संभल, फरवरी 15 -- संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव भमोरी पट्टी निवासी एक युवती रविवार को घर पर खाना बनाने जा रही थी। इसी दौरान वह कढ़ाई का तेल अत्यधिक गर्म होने के चलते कढ़ाई में पूड़ी छोड़ते समय तेल उछलकर चेहरे पर आ गया। जिससे चेहरा झुलस गया। जहां युवती का डॉक्टर यहां इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र के भमोरी पट्टी गांव निवासी एक महिपाल सिंह की बेटी नीतू रविवार सुबह घर पर कढ़ाई में तेल गर्म कर पूड़ी बनाने जा रही थी। जैसे ही वह तेल अत्यधिक गर्म होने के चलते कढ़ाई में पूडी छोड़ी तभी तेल उछलकर चेहरे पर आ गया। जिसमें युवती का मुंह झुलस गया। वहीं युवती का पिता आनन फानन में सौंधन में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उपचार शुरू किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...