संभल, जनवरी 4 -- जनपद में रविवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। मौसम ने करवट ली। सूर्योदय के बाद धीरे-धीरे कोहरा छटने लगा और करीब नौ बजे तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया। इसके बाद मौसम में आई इस तब्दीली ने लोगों को लंबे समय बाद राहत का अहसास कराया। रविवार को संभल में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। संभल में सुबह दस बजे के बाद सूर्यदेव ने अपनी तेज किरणों के साथ दर्शन दिए। बादलों की हल्की आवाजाही के बीच धूप निकलने से ठंड से जूझ रहे लोगों को कुछ सुकून मिला। दिन के समय कई घंटे तक हल्की धूप खिली रही। जिससे वातावरण कुछ हद तक सामान्य नजर आया। बीच-बीच में बादल सूर्यदेव को अपने आगोश मे...