संभल, अप्रैल 7 -- जनपद में बदलते मौसम ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, बिजली चमकने और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी है। अनुमान है कि दिनभर मौसम का मिजाज उग्र बना रह सकता है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। खासकर ग्रामीण इलाकों में इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है। इस अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें तेज हवाओं और ओलों की मार से बर्बाद हो सकती हैं। जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.