संभल, अप्रैल 14 -- बहजोई में सोमवार शाम मनोज कुमार रावत ने अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर प्रतिसार निरीक्षक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले रावत जनपद गोंडा में करीब 2 वर्ष 2 माह तक अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने प्रभावी पुलिसिंग का अनुभव हासिल किया। पदभार ग्रहण करने के बाद एएसपी रावत ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में मजबूत कानून-व्यवस्था बनाए रखना, जनता की समस्याओं की प्रभावी सुनवाई करना, अपराधों पर नियंत्रण पाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.