संभल, मई 29 -- जनपद में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग और सचेत ऐप द्वारा आगामी 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है। डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि क्षेत्र में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार और शुक्रवार यानी 29 एवं 30 मई को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाएं 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। यह भी पढ़ें- सहारनपुर में रेड अलर्ट जारी, डीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील प्रशासन ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बड़े होर...