संभल, अप्रैल 18 -- जिले में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का 'ऑपरेशन क्लीन' शुक्रवार को भी जारी रहा। बिछौली गांव में ईदगाह और इमामबाड़े पर कार्रवाई के 24 घंटे बाद असमोली क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में अवैध मदरसा, मस्जिद और दुकानों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। उधर कार्रवाई के दौरान जेसीबी का पंजा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे मशीन में करंट उतर आया और चालक ने कूदकर जान बचाई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराकर प्रशासन ने दोबारा अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। यह भी पढ़ें- संभल में पलभर में जमीदोज हो गई 35 फीट ऊंची मीनार, डीएम-एसपी के सामने मस्जिद पर भी चला बुलडोजर शुक्रवार सुबह नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम बुलडोजर लेकर मौके...