नई दिल्ली, फरवरी 13 -- उत्तर प्रदेश की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान तेज हो गया है। संभल में कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाने और उसे खाली कराने के बाद प्रशासन ने अब एक अवैध मदरसे को जमींदोज कर दिया है। वहीं मैनपुरी में ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने सार्वजनिक भूमि पर बन रही मस्जिद के काम को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया है। संभल में बुलडोजर की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं मैनपुरी में जमीन के कागजात खंगाले जा रहे हैं। संभल जिले की तहसील चंदौसी के नरौली क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारी पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर लेकर पहुँची। मामला नगर पंचायत नरौली के मोहल्ला बंजारी कुंआ का है, जहाँ 'दारुल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.