अमरोहा, अप्रैल 3 -- ​हसनपुर, संवाददाता। नगर के संभल बाईपास पर झकड़ी अड्डे के पास गुरुवार शाम ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद मार्ग करीब आधा घंटा जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात सुचारू कराया। ​जानकारी के अनुसार संभल जिले के गांव भदरौला निवासी अनूप सिंह पुत्र गोपाल अपनी मां के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव झकड़ी स्थित बहन के घर मेहमानदारी के बाद मेरठ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नगर के बाईपास मार्ग स्थित झकड़ी अड्डे के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। ट्रक व कार को पुलिस कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रह...