अमरोहा, जून 26 -- बंबूगढ़-संभल बाईपास रोड पर पतखोई के पास गुरुवार को एक अज्ञात कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाइक पर सवार दो व्यक्ति भट्टों के पास स्थित फलों के गोदाम से पथखोई चौराहे पर किसी काम से आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुस्तफा, पुत्र जुम्मा निवासी मोहल्ला जोई और गौतम शर्मा, पुत्र काकाराम निवासी जम्मू-कश्मीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों फल गोदाम पर काम करते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- संभल बाईपास पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल मुस्तफा के परिजन उन्हें जिला अस्पताल से निकालकर निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने अज्ञात फरार कार की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्द...