संभल, जून 10 -- जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार शाम चौधरी सराय स्थित संभल फार्मेसी पर बड़ी कार्रवाई की। नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और दवा निरीक्षक जयेंद्र कुमार द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मेडिकल स्टोर पर थोक लाइसेंस के तहत खुदरा दवाओं की बिक्री की जा रही थी, जो औषधि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इतना ही नहीं, दवा बिक्री के लिए आवश्यक योग्य व्यक्ति (क्वालिफाइड पर्सन) भी मौके पर मौजूद नहीं मिला। यह भी पढ़ें- दवाओं के चार सैंपल जांच के लिए भेजे जांच के दौरान एक और गंभीर लापरवाही सामने आई। अधिकारियों ने पाया कि एक्सपाय...