महाराजगंज, दिसम्बर 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अंधाधुंध रासायनिक खादों के इस्तेमाल के कारण खेत की मिट्टी का पीएचमान बिगड़ रहा है। पीएचमान असंतुलित होने से बीजों के जमाव, जड़ का विकास, पौधों का विकास प्रभावित हो रहा है। अभी भी सयम है किसान नहीं संभले तो आने वाले दिनों में भूमि बंजर भी हो सकती है। बायो फर्जीलाइजर का इस्तेमाल करके खेत की मिट्टी को सुधारा जा सकता है। जनपद में करीब तीन लाख हेक्टेयर में धान-गेहूं की खेती होती है। इसके अलावा दलहनी और तीलहनी फसलें भी हजारों हेक्टेयर में बोई जाती हैं। अधिक उत्पादन लेने केलिए किसान खेतों में अंधाधुन रासायनिक खादों को प्रयोग कर रहे हैं। जिससे मिट्टी पथरीली हो रही है। पराली जलाने से फसलों को लाभ पहुंचाने वाले जीवाणु भी समाप्त हो रहे हैं। जिससे मिट्टी का पीएच मान बिगड़ता जा रहा है। पीएच मान बिगड़ने स...