संभल, दिसम्बर 3 -- संभल। पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध संभल के प्राचीन तीर्थ स्थलों को संवारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जिले के 68 प्राचीन तीर्थों में से 13 प्रमुख तीर्थों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की देखरेख में कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जबकि अन्य तीर्थों की पहचान का कार्य भी जारी है। नगर पालिका अपनी वंदन योजना के तहत कुछ तीर्थों का सुधार कार्य पहले से करा रही है। संभल को भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की जन्मस्थली माना जाता है। यहां 68 तीर्थों के साथ 19 पौराणिक कूप मौजूद हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, संभल की धरा पर मृत्यु होने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, जिसके उल्लेख अनेक ग्रंथों में मिलते हैं। समय के साथ कई तीर्थ जर्जर या विलुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.