संभल, अगस्त 3 -- जिले के निर्यातकों और उद्यमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगामी 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले मेगा ट्रेड शो में संभल के उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इससे जिले के निर्यातकों की पहुंच विदेशी बाजारों तक और मजबूत होने की उम्मीद है। ट्रेड शो में बी-टू-बी (बिजनेस टू बिजनेस) और बी-टू-सी (बिजनेस टू कंज्यूमर) दोनों प्रारूपों में प्रदेश के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें उद्यमियों को देश-विदेश के खरीदारों, आयातकों और निवेशकों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा, जिससे नए व्यापारिक समझौते और निर्यात के अवसर बढ़ेंगे। संभल का हस्तशिल्प और हॉर्न-बोन उत्पाद उद्योग पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बना चुका है। ...