संभल, जनवरी 11 -- संभल। शहर के सरायतरीन पीला खदाना मोहल्ले में रविवार सुबह राशन वितरण को लेकर हंगामा हो गया। लोगों ने राशन डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाया। नाराज मोहल्लेवासियों ने दुकान पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। संभल बहजोई मार्ग पर 15 मिनट तक जाम लगाया। जाम व हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और राशन की दुकान खुलवाकर लोगों को राशन वितरण कराया। पुलिस की निगरानी में राशन बांटा गया। जिसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि राशन डीलर राजकुमार ने प्रति यूनिट केवल 4 किलो राशन ही दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी राशन वितरण में सुधार नहीं किया जा रहा, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा ...