मुरादाबाद, दिसम्बर 20 -- मुरादाबाद। शीतलहर एवं कोहरे को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पीतलनगरी डिपो कटघर से मुरादाबाद-संभल मार्ग की अंतिम बस सेवा व संभल बस स्टेशन से संभल-मुरादाबाद मार्ग की अंतिम बस सेवा का समय निर्धारित किया गया है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पीतलनगरी डिपो ने बताया कि कटघर बस स्टेशन से पहले 11 बजे अंतिम बस जाती थी। अब अग्रिम आदेशों तक 10 बजे अंतिम बस जाएगी। इसी तरह संभल बस स्टेशन से रात 10 बजे की जगह 9.30 बजे निकलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...