संभल, जुलाई 14 -- संभल में शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार पर नियमों को दरकिनार कर जिला प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट में नियुक्ति और गलत वेतन निर्धारण के माध्यम से सरकारी धन का लाभ लेने का आरोप लगा है। जांच में करीब 53 लाख 98 हजार 908 रुपये की वित्तीय क्षति सामने आई है। मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने श्यामा कुमार को डीपीएमयू पद से हटाने और अधिक भुगतान की गई धनराशि की वसूली के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद की गई है। 2008 से 2025 तक हुआ अधिक भुगतान

जांच में सामने आया जांच में सामने आया कि दिसंबर 2008 से अगस्त 2025 तक गलत वेतन निर्धारण के क...