संभल, सितम्बर 29 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के ततारपुर घोसी गांव निवासी एक युवक की नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक पिछले करीब चार वर्षों से नोएडा में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के ततारपुर घोसी गांव निवासी 22 वर्षीय अनिल यादव पुत्र कल्यान सिंह रविवार रात नोएडा में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान एक मूर्ति के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- हादसे से घायल मजूदर की उपचार के दौरान मौत राहगीरों की सूचना पर उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की हालत गंभीर होने पर परिजन बेहतर उपचार के ...