संभल, मार्च 15 -- मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के गांव विकरा और हाल निवासी टनकपुर चम्पावत उत्तराखंड के विनय कुमार शर्मा हिन्दुस्तान समाचार पत्र संभल जिले के ब्यूरो चीफ हैं। उनकी मां विमलेश शर्मा (63वर्ष) पत्नी बद्री प्रसाद शर्मा लंबे समय से श्वांस, हार्ट और शुगर से पीड़ित थीं। सोमवार को हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार शाम उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। विमलेश शर्मा के निधन से परिवार गमगीन है। रविवार को टनकपुर शारदा घाट पर शव का अंतिम संस्कार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...