फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- यूपी में शिक्षकों की बर्बरता और अमानवीयता के मामले थमते नहीं दिख हैं। पहले संभल और अब फिरोजाबाद के निजी स्कूल में दो सगे भाइयों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना उत्तर पुलिस ने स्कूल के निदेशक, मैनेजर और दो शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि चार वर्षीय छात्र की आंख में शिक्षिका ने पेंसिल मार दी, जबकि उसके बड़े भाई की पिटाई से कान में गंभीर चोट आई।बच्चे की आंखे का ऑपरेशन कराना पड़ा श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा अनमोल स्कूल में एलकेजी का छात्र है। आरोप है कि 6 जुलाई को कक्षा के दौरान शिक्षिका काजल ने उसकी आंख में पेंसिल मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पहले उसे स्थ...