संभल, मई 16 -- जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महिलाओं और चाइल्ड हेल्प योजना में करीब 50 लाख रुपये के भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों की जांच में गंभीर वित्तीय गड़बड़ियों की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर डीपीओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की संस्तुति की है। यह भी पढ़ें- संभल के डीपीओ ने किया था 50 का घोटालाजांच समिति की रिपोर्ट जिला प्रोबेशन विभाग के तहत संचालित चाइल्ड हेल्प सेंटर और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में बड़े स्तर पर वित्तीय घोटाले और दस्तावेजों में फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आई थीं। मामला बढ़ने पर तत्कालीन जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर पूरे प्...