संवाददाता, मई 9 -- संभल की ऐतिहासिक और पौराणिक 24 कोसीय तीर्थ परिक्रमा अब नए भव्य स्वरूप में नजर आएगी। प्रदेश सरकार ने परिक्रमा मार्ग के विकास के लिए 303 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग का संभावित नक्शा भी तैयार कर लिया है, जिसे जल्द पीडब्ल्यूडी द्वारा सार्वजनिक किया जाएगा। यह परिक्रमा मार्ग जिले के 38 गांवों से होकर गुजरेगा। बताया जा रहा है कि सरकार संभल की इस धार्मिक परंपरा को काशी और गोवर्धन परिक्रमा की तर्ज पर विकसित कर बड़े आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की तैयारी में है। योजना के तहत परिक्रमा मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, और सुरक्षा सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिक्रमा की शुरुआत वंश गोपाल तीर्थ से होगी और यह 68 पौराणिक तीर्थों व 19 प्राचीन कूपों से होकर गुजरेगी।...