संभल, अक्टूबर 5 -- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने जिले में अपनी तैयारियां तेज करने का दावा किया है। जिलाध्यक्ष कैसर अब्बास ने कहा कि संभल की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन सक्रिय है और कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुटे हैं। हालांकि सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने से इनकार किया। उनका कहना है कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान और संसदीय बोर्ड करेगा। कैसर अब्बास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को पार्टी का प्रमुख चेहरा बताते हुए कहा कि रालोद का फोकस अमन-चैन, भाईचारा, किसानों की उन्नति और युवाओं को रोजगार दिलाने पर है। उन्होंने कहा कि एनडीए में रहते हुए जिस सीट पर रालोद का प्रत्याशी उतरेगा, संगठन उसकी जीत के लिए पूरी ताकत लगाएगा। यह भी पढ़ें- हाथरस से तीन हजार रालोद कार्यकर्ता होंगे स्वाभिमान सभा में...