संभल, मार्च 8 -- संभल। संभल जिले के आटा गांव की रहने वाली विधवा ममता ने अपनी मेहनत और हिम्मत के दम पर खेती में एक नई मिसाल कायम की है। केवल पांचवीं तक पढ़ी ममता आज ड्रैगन फ्रूट की खेती कर न सिर्फ अच्छी आमदनी कमा रही हैं, बल्कि दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। ममता अपने खेत में ड्रैगन फ्रूट के साथ-साथ लहसुन और अन्य फसलों की मिश्रित खेती कर रही हैं। इस तरीके से उन्हें एक साथ कई फसलों से आमदनी हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। खास बात यह है कि ममता ड्रैगन फ्रूट के पौधे भी तैयार कर बेचती हैं। पौधों की बिक्री से भी उन्हें अच्छा लाभ मिल रहा है, जिससे उनके लिए समृद्धि के नए रास्ते खुल गए हैं। कम पढ़ी-लिखी होने के बावजूद ममता ने मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि यदि हौसला मजबूत हो तो खेती के जरिए भी आत्मनिर्भर बना जा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.