अमरोहा, मार्च 25 -- ​हसनपुर, संवाददाता। नगर के संभल अड्डे पर भीषण जाम की समस्या अब रोजमर्रा की बात होने के संग यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। आरोप है कि अड्डे पर बीच सड़क डग्गामार वाहन खड़े होकर सवारियां भरते हैं, जिससे जाम लग रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस सब कुछ जानने के बाद भी डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रही।जानकारी के मुताबिक कई डग्गामार बस बदायूं से गंवा होकर दिल्ली की दौड़ लगा रही हैं। संभल से दिल्ली के लिए भी कई बस संचालित हैं। रहरा से गजरौला तक टेंपो भी चल रहे हैं। व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता का कहना है कि डग्गामार बस व टेंपो बीच सड़क पर खड़े होकर सवारियां भरते हैं। जिसके चलते आए दिन जाम लग रहा है। नजदीक ही चौराहे पर पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रहती है। अक्सर संभल अड्डे से लगने वाला जाम झकड़ी व अमरोहा अड्डे ...