संभल, फरवरी 17 -- जनपद में पुलिस महकमे में एसओजी प्रभारी व पूरी टीम को सस्पेंड करने के बाद सोमवार को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक बोबिंद्र कुमार को एसओजी की कमान सौंप दी। बोबिंद्र कुमार इससे पहले रायसत्ती थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। आठ जनवरी को एसपी ने जनसुनवाई के दौरान लापरवाही बरतने और शिकायतों पर समय से व उचित कार्रवाई न करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया था। करीब सवा महीने बाद अब उन्हें जिले की महत्वपूर्ण मानी जाने वाली एसओजी टीम का प्रभारी बना दिया गया है। एसओजी जनपद में संगठित अपराध, चोरी, लूट और अन्य गंभीर मामलों के खुलासे में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में हालिया निलंबन के बाद बोबिंद्र कुमार को यह जिम्मेदारी मिलना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार को एसओजी टीम पर गिरी गाज को एसपी की सख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.