संबोधन: सैन्य व्यवस्था से जुड़ी हर चीज देश की ताकत: रक्षा मंत्री
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बदलती सुरक्षा और तकनीकी चुनौतियों के बीच सेना और रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले सैन्य नागरिक सेवा में एकजुटता जरूरी है। दोनों राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करती हैं। सैन्य व्यवस्था से जुड़ी हर चीज देश की ताकत है। सोमवार को सशस्त्र बल मुख्यालय (एएफएचक्यू) सिविलियन सर्विसेज के स्थापना दिवस पर उन्होंने ये बात कही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि एएफएचक्यू सिविलियन सर्विसेज के अधिकारी अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए रक्षा क्षेत्र के लिए साझा साइबर उपकरण विकसित करें, तो यह सशस्त्र बलों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। वर्दीधारी और नागरिक सेवाएं दोनों ही राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करती हैं। उद्देश्य जब एक होता है तो व्यवस्था से जुड़ी हर चीज देश की ताकत बन जाती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.