नई दिल्ली, जुलाई 6 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि इफ्को टोकियो के साथ सफल प्रयोग के आधार पर एक नई सहकारी जीवन बीमा कंपनी बनाने जा रहे हैं। ये बीमा क्षेत्र में सहकारिता को मजबूती देगी। सोमवार को सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी अगले दो वर्षों में देश के 500 से अधिक शहरों और हर राज्य में उपलब्ध हो जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय की स्थापना कर इस क्षेत्र को प्राण वायु दी है। जब देश 2047 में आजादी की शताब्दी मनाएगा, तब 'समृद्ध भारत' की मजबूत नींव सहकारिता आंदोलन होगी। उन्होंने बताया कि पांच वर्षों में कृषि, डेयरी, बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स, मोबिलिटी समेत क्षेत्रों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर...