संबोधन: कारगिल विजय अटूट संकल्प और सैन्य शक्ति का प्रतीक: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल विजय हमारे अटूट संकल्प और सैन्य शक्ति का प्रतीक है। मंगलवार को दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल से लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल तक मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने ये बात कही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने दुश्मन के कब्जे से हर चोटी, पहाड़ी और बंकर को दोबारा अपने नियंत्रण में लिया। यह विजय देश भारत के उस अटूट संकल्प का प्रतीक है कि देश हमारी भूमि, पहचान और सम्मान पर किसी शत्रुतापूर्ण दुस्साहस का पूरी ताकत से जवाब देगा। अभियान के दौरान प्रतिभागी वॉर मेमोरियल की पवित्र मिट्टी से भरा कलश लेकर गए हैं जिसे शहीदों की स्मृति में कारगिल में अर्पित किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि जब यह मिट्टी कारगिल की मिट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.