संबल योजना से दिव्यांगों की परेशानियां दूर होंगी
किशनगंज, जून 3 -- ठाकुरगंज। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छत्र योजना 'संबल योजना' के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड कार्यालय ठाकुरगंज स्थित कौशल विकास सभागार में दिव्यांगजनों के साथ एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने की। बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित संबल योजना के तहत उपलब्ध कराए जाने वाले सहायक उपकरणों एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट केन, श्रवण यंत्र, चश्मा तथा कृत्रिम हाथ-पैर सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके जीवन को अधिक सुगम और आत्मनिर्भर बनाया जा सके। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.