दुमका, मार्च 19 -- संबन्ध महाविद्यालय महासंघ के सदस्यों ने किया मुख्यमंत्री से मुलाकात रानेश्वर, प्रतिनिधि।संबन्ध डिग्री महाविद्यालय की अधिग्रहण को लेकर बुधवार को संबन्ध महाविद्यालय महासंघ के प्रतिनिधि मंत्री दीपिका पांडे सिंह, झारखंड सरकार एवं शिकारीपाड़ा विधानसभा के विधायक आलोक सोरेन के निर्देशन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा में मुलाकात किया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के आश्वासन संख्या-755/2011, दिनांक 21-12-2011 के आलोक में सभी महाविद्यालय को अधिग्रहण/घाटा अनुदान करने से संबंधित एक आवेदन संबन्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ झारखंड प्रदेश की ओर से दिया गया।मुख्यमंत्री ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए इससे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संदर्भ में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मुख्यमंत्री स...