संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव पर चर्चा
वाराणसी, सितम्बर 18 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर गुरुवार को अग्रसेन पीजी कॉलेज के परमानंदपुर परिसर में बैठक हुई। तय हुआ कि फुपुक्टा की अनुमति लेकर 30 अक्तूबर या 5 नवंबर को विश्वविद्यालय इकाई का चुनाव कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के वरिष्ठ संयुक्त मंत्री प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक में विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रांतीय प्रतिनिधि प्रो. अशोक चंदेल सहित विभिन्न महाविद्यालयों की इकाई संघों के पदाधिकारियों के साथ 50 से अधिक शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में आगामी शिक्षक संघ चुनाव से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। संचालन डॉ. नंदिनी पटेल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.