कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के चार पाठ्यक्रमों का परीक्षाफल शुक्रवार की शाम को घोषित किया गया। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार के अनुसार सम्बद्ध महाविद्यालयों के चार पाठ्यक्रमों एमएससी (मैथमेटिक्स), एमएससी (जन्तु विज्ञान), एमएससी (स्टेटिस्टिक्स), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (कंप्यूटर एप्लीकेशन) की सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया है। शेष पाठ्यक्रमों का परीक्षाफल शीघ्र घोषित किया जाएगा। छात्र समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर परीक्षाफल देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...