पटना, जून 14 -- शैक्षणिक सत्र 2027-31 के लिए स्नातक स्तरीय कॉलेजों के संबद्धन को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विवि (पटना विवि और मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विवि को छोड़कर) को निर्देश जारी किया है। संबद्धता लेने या उसकी अवधि बढ़ाने को लेकर आवेदन पोर्टल edusambandhan2.bihar.gov.in सोमवार से खुल जाएगा। कॉलेज 15 सितंबर तक इसपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसी कड़ी में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने सभी एफिलिएटेड कॉलेजों के लिए अधिसूचना जारी की है। विवि ने कहा है कि वैसे कॉलेज जो नई संबद्धता लेना चाहते हैं, संबद्धन अवधि को बढ़ाने और स्थाई संबद्धन के लिए ऑनलाइन आवेदन राज्य सरकार के पोर्टल पर निर्धारित अवधि में कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- बीबीएमकेयू : स्नातक नामांकन को कल से खुलेगा चांसलर पोर्टल विवि ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार के पोर्टल प...