संबंध बनाओ, सब ठीक हो जाएगा; बेटे के इलाज के नाम पर तांत्रिक ने किया मां से रेप
संवाददाता, जून 8 -- UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया से आस्था के नाम पर विश्वासघात और अंधविश्वास के गंदे खेल की घटना सामने आई है। यहां एक तांत्रिक ने एक महिला के बेटे के इलाज के नाम पर उसके साथ रेप कर दिया। तांत्रिक ने महिला से कहा कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से बेटा बिल्कुल ठीक हो जाएगा। महिला को झांसे में लेकर तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस प्रकरण से हैरान-परेशान महिला ने बनकटा थाने में तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित महिला के अनुसार उसके बेटे की तबीयत अक्सर खराब रहती है। वह बेटे के ऊपर किसी जादू-टोने या नजर लगने की आशंका से ग्रसित थी इसलिए उसे लेकर एक तांत्रिक के पास गई थी। तांत्रिक ने उसे तरह-तरह के उपक्रमों से अपने झांसे में ले लिया। यह भी पढ़ें- लॉरेंस के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.