संबंध की वीडियो वायरल की धमकी, परेशान होकर युवती ने तेजाब पी जान दी
संवाददाता, सितम्बर 30 -- यूपी के बदायूं में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका के भाई ने सिपाही समेत उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। मामला बिसौली कोतवाली के एक गांव का है। यहां की युवती का बिसौली कोतवाली क्षेत्र के करखेड़ी निवासी हरदोई जिले में तैनात सिपाही जीशान से संपर्क था। आरोप है कि जीशान ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और फोटो-वीडियो बना लिए। शादी की बात आई तो वह मुकर गया और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 27 सितंबर की शाम जीशान ने युवती के पिता को फोन किया। इसके बाद युवती से बातचीत हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान भी फोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.