ललितपुर, जून 2 -- ललितपुर। 'सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य' अभियान के अन्तर्गत पाक्सो अधिनियम के संबंध में जानकारी देने के लिए पहलवान गुरुदीन विधि महाविद्यालय पनारी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं को नियम कानून के संबंध में अहम जानकारियां दी गयीं। जिलाध्यक्ष विधिक साक्षरता शिविर एवं जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह के निर्देशों के क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर देवप्रिय सारस्वत की अध्यक्षता में मंगलवार को पहलवान गुरुदीन विधि महाविद्यालय पनारी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों की रोकथाम, बाल अधिकारों के संरक्षण तथा पॉक्सो अधिनियम, 2012 के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पॉक्सो अधिनियम 2012 के ...