संप्रेक्षण गृह के सहायक अधीक्षक हटाए गए
प्रयागराज, अगस्त 7 -- राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोर के साथ मारपीट और उत्पीड़न के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक अधीक्षक राकेश कुमार चौरसिया को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें अयोध्या स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर अनुग्रह सिंह को नया सहायक अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जो सोमवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह कार्रवाई जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट के आधार पर की गई। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में सहायक अधीक्षक राकेश कुमार चौरसिया और पाली इंचार्ज प्रदीप कुमार को किशोर के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार माना था। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने महिला कल्याण विभाग की निदेशक को कार्रवाई की संस्तुति भेजी थी। मामला उस समय सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.