चित्रकूट, अगस्त 4 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीडीओ डीपी पाल ने एसडीएम कालोनी में किराए के भवन में संचालित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य गेट के सामने नाली बंद मिलने व कचरा फैला पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। संस्था प्रभारी को निर्देश दिए कि ईओ नगर पालिका से संपर्क कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। कहीं गंदगी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संप्रेक्षण गृह की व्यवस्थाओं के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी ली। बाल अपचारियों से संवाद कर सुविधाओं के साथ हालचाल लिया। संस्था प्रभारी को निर्देश दिए कि किशोरों के शिक्षण-प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। आवासित प्रत्येक किशोर की अलग-अलग बनाई गई मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार शिक्षण कार्य कराया जाए। उनको ऐसी जानकारी दी जाए जो कि ज्ञानवर्धक होने के साथ ही उनके रोजमर्रा कार्यों के लि...