वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह के किशोर और राजकीय बाल गृह (बालक) के बच्चे अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक इन्हें विषयों, सामान्य ज्ञान से लेकर अन्य शिक्षा देंगे। जिला प्रोबेशन विभाग ने यह पहल की है। राजकीय संप्रेक्षण गृह में इस समय 129 किशोर रह रहे हैं। ये किशोर विभिन्न अभियोगों में निरुद्ध हैं। वहीं, राजकीय बाल गृह (बालक) में 70 बच्चे रहते हैं। ये बच्चे निराश्रित हैं। इन्हें बेसिक स्कूलों के शिक्षक पहले से ही पढ़ा रहे हैं। अब दोनों गृहों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत भी हो गई है। दोनों जगहों पर दो बड़ी स्क्रीनें और आठ कम्प्यूटर लगाए गए हैं। कुछ दिन पहले ही क्लासेस की शुरुआत हुई है। संप्रेक्षण गृह में चार और बाल गृह में दो शिक्षक बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। ...