जहानाबाद, मार्च 8 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्काउट- गाइड से जुड़े गाइड कैडेट्स एवं उनके माता जी को जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने सम्मानित किया। इन्होंने बताया कि जिन गाइड कैडेट द्वारा स्काउटिंग- गाइडिंग क्रियाकलाप में बेहतर भागीदारी की जा रही है, उन्हें उनकी माता जी के साथ कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला केवल शब्द नहीं है बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है, महिला प्रेम की मूर्ति, रिश्ते संभालने वाली शक्ति, मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका, बेटी हर किरदार बखूबी निभाती है। मातृत्व शक्ति सृजन- संवर्धन तथा उन्नत समाज की आधारशिला है। वही आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, सुरक्षा और शासन के साथ-साथ हर क्षेत्र में योगदान दे ...